Tuesday, October 20th, 2026

15 IAS अफसरों के पंचायत चुनाव से पहले तबादले, जौनपुर- बागपत को मिले नए DM

लखनऊ
उत्‍तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए नौकरशाही में बदलाव शुरू हो गए हैं। शनिवार देर रात यूपी सरकार ने 15 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। जौनपुर व बागपत में नए डीएम और चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा व विंध्याचल मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है। मनीष वर्मा जौनपुर व राजकमल यादव बागपत के नए डीएम बनाए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडल, गौरव दयाल को अलीगढ़ और अमित कुमार गुप्ता को आगरा मंडल का कमिश्‍नर बनाया गया है। जौनपुर के डीएम रहे दिनेश कुमार द्वितीय को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा नियुक्‍त किया गया है। इनके अलावा वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रतीक्षारत आईएएस शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और डॉ काजल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा का पदभार सौंपा गया है। वहीं, शकुंतला गौतम को निदेशक स्थानीय निकाय, प्रीति शुक्ला को सचिव खाद्य एवं रसद, संजय कुमार को सचिव वित्त विभाग, विकास गोठवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अनिल कुमार तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक एवं सचिव नगर विकास और जीएस प्रियदर्शी को चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद की नियुक्ति दी गई है।

 

#15 IAS

Source : Agency

पाठको की राय